Categorized | लखनऊ.

अमृत मिशन योजना में पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन पर 300 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की गयी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

अमृत मिशन के अन्तर्गत राज्य सरकार ने 11421 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है जिसमें से लगभग 300 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय करते हुए आच्छादित शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति हेतु 1 लाख 42 हजार कनेक्शन एवं सीवरेज के 1 लाख 13 हजार कनेक्शन देकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।
नगर विकास विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार अमृत मिशन योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज, पार्क एवं ग्रीन स्पेसेस, ड्रेनेज तथा सैप्टेज व अरबन ट्रांसपोर्ट के कार्य कराये जाते हैं। मिशन के अन्तर्गत आच्छादित एक लाख अथवा इससे अधिक जनसंख्या वाले 60 नगरीय निकाय शामिल हैं।
पेयजल के अन्तर्गत शतप्रतिशत कनेक्शन दिये जाने का प्रस्ताव है तथा सीवरेज के अन्तर्गत उपलब्ध धनराशि से आंशिक सीवरेज तथा सैप्टेज की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा योजना से आच्छादित नगरीय निकायों के पार्क एवं ग्रीन स्पेसेज का वितार किया जाना है। यह योजना 25 जून 2015 को शुरू की गयी थी। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को संबंधित नगरीय निकाय में आवेदन करना होता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in