Categorized | लखनऊ.

कान्हा पशु आश्रय योजना में तीन नागर निकायों को पशु शेल्टर होम/कंाजी हाउस के अवशेष कार्यों हेतु 505.35 लाख रुपये जारी

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में कान्हा पशु आवास योजना के तहत प्रदेश के तीन नागर निकायों को पूर्व पशु शेल्टर होम्स/कंाजी हाउस बनाये जाने हेतु जारी की गयी वित्तीय स्वीकृतियों के सापेक्ष निर्माणाधीन अवशेष कार्याें हेतु 505.35 लाख रुपये अवमुक्त करने का निर्णय लिया है।
प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश में नगरीय निकाय निदेशालय को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी है। जारी शासनादेश में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर में स्वीकृत कंाजी हाउस/पशु शेल्टर होम्स के निर्माण कार्य हेतु अवशेष कार्यों के लिए 106.25 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद जनपद मैनपुरी को 256.65 लाख रुपये तथा नगर पंचायत जलालाबाद जनपद बिजनौर के अवशेष कार्यों हेतु 142.45 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।
शासनादेश में निदेशक नगरीय निकाय को निर्देश दिये गये हैं कि वह कान्हा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत अवमुक्त की गयी धनराशि को आहरित कर कान्हा आश्रय योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीयकृत बैंक में खोले गये बचत खाते में 07 दिनों के अन्दर धनराशि अन्तरित की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in