Categorized | पीलीभीत

ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज पीलीभीत के प्रधानाचार्य निलम्बित

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ: 27 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज, पीलीभीत के प्रधानाचार्य श्री श्यामा कुमार को पदीय उत्तरदायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने पर निलम्बित किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान कर दी है। निलम्बन के दौरान श्री श्यामा कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय, बरेली से सम्बद्ध रहेंगे।
श्री श्यामा कुमार ने अपने पदीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन न करके बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों को स्वयं न प्राप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्राप्त कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के माध्यम से बोर्ड के परीक्षा सहायकों को, जो वहां बोर्ड के प्रश्नपत्र देने गये थे, कमरे में बन्द कराके प्रताड़ित कराया था।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में लिप्त दो कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत द्वारा पहले ही निलम्बित किया जा चुका है। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा निलम्बन के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in