Categorized | बिजनौर

स्व0 लोकेन्द्र सिंह जी के आक्समिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है

Posted on 22 February 2018 by admin

लखनऊ 22 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी आज नूरपुर, बिजनौर से विधायक स्व0 लोकेन्द्र सिंह चैहान जी के अंत्येष्ठि में उनके पैतृक गांव, आलामपुर, बिजनौर में शामिल हुए। डा0 पाण्डेय ने स्व0 लोकेन्द्र सिंह जी की आक्समिक मृत्यु पर उनके परिवार को सांत्वना और शोक संवेदना दी और उनके दुख में स्वयं को जोड़ते हुए कहा कि स्व0 लोकेन्द्र सिंह जी के आक्समिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनका एकाएक चले जाने से हम सब स्तब्ध है।
डा0 पाण्डेय ने स्व0 सिंह और उनके साथ दिवंगत हुए अन्य लोगों की आत्मा को शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की, स्व0 लोकेन्द्र सिंह जी के अन्त्येष्ठि में उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान, जसवंत सैनी, कान्ता कर्दम, प्रदेश मंत्री चै0 देवेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मंत्री सुरेश राणा, श्रीकांत शर्मा, चै0 भूपेन्द्र सिंह, बलदेव औलख, सांसद यशवंत सिह, डा0 भोला, विधायक रितेश गुप्ता मुरादाबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अवध क्षेत्र ब्रज बहादुर जी, कमलेश सैनी चांदपुर, सुशांत बढ़ापुर, सोमेन्द्र तोमर मेरठ, कुवंर ब्रजेश, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, पुष्कर धामी उत्तराखण्ड, जिलाध्यक्ष राकेश सिघंल सम्भल, शिव कुमार शर्मा मुरादाबाद, महेन्द्र गुप्ता मुरादाबाद, शिव कुमार राणा मेरठ, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर जी, जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी, मनोज पारस विधायक नगीना सपा, मंूल चन्द्र चैहान पूर्व मंत्री सपा, स्वामी ओमवेश पूर्व मंत्री सपा, नसीम पठान कांग्रेस महासचिव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in