Categorized | Latest news

उत्तर प्रदेष अब बीमारू राज्य से बदलकर ‘ऊर्जावान प्रदेश’ बनेगा -योगी आदित्यनाथ

Posted on 21 February 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊः लखनऊ यूपी इन्वेस्टर्स समिट में देष विदेष से आये उद्योगपतियों के संबोधन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी राज्यपाल राम नाइक सहित वहां मौजूद सभी उद्योगपतियों और निवेशकों का लखनऊ आने के लिए आभार जताते हुऐ कहा कि प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी के आशीर्वाद से यूपी इन्वेस्टर्स समिट संभव हो सकी। उत्तर प्रदेष अब बीमारू राज्य से बदलकर ‘ऊर्जावान प्रदेश’ बनेगा।’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी कहते हैं कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता उसके लिए सुशासन चाहिए। अगर भारत को विश्व पटल पर स्थापित करना है तो उसका रास्ता उत्तर प्रदेष से जाता है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट इसकी एक कड़ी है। इस आयोजन के तहत एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग, एमएसएमई, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक स्टार्ट अप, सिविल एविएशन, फिल्म, टूरिज्म, अक्षय ऊर्जा पर सेशन होंगे।’photo-yogi
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बिजली, सिंचाई, सड़क और इंफ्रा की जरूरत होती है। सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू कराने के लिए जवाबदेही हो, हम ऐसा प्रयास कर रहे हैं। 11 महीने में हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना गया है। वाराणसी मेट्रो सहित अन्य शहरों में मेट्रो ले जाने का काम हो रहा है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और रोजगार पर फोकस होकर सरकार अपना काम कर रही है। हम तीन साल में 40 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। हम 40 लाख रोजगार पैदा करेंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाने-माने उद्योगपतियों के लिए राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड बनाया। उत्तर प्रदेश में व्यापार को सुगम बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों से संबंधित क्लियरेंस के लिए डिजिटल क्लियेरेन्स लागू किया जाएगा। सीएम ऑफिस इसे मॉनिटर करेगा। हमने स्टार्ट अप नीति को आगे बनाने का संकल्प लिया है और उसे आगे बढ़ाएंगे।
योगी ने कहा कि हम पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे पर औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से ‘पावर फॉर ऑल’ प्रदेश में लागू किया है। मार्च 2019 तक प्रदेश के 1.5 करोड़ नए घरों को बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा, इन्वेस्टर्स समिट में हम नई पर्यटन नीति के साथ मौजूद हैं। सीएम ने कहा कि उनका जोर टूरिस्ट सर्किट पर रहेगा। इन्वैस्टमैंट की इस कतार में शामिल 500 में से 120 कंपनियां आज के समिट में मौजूद हैं और अब तक 1045 एमओयू साइन हो चुके हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in