Categorized | लखनऊ.

विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया

Posted on 20 February 2018 by admin

केन्द्र की मोदी सरकार के संरक्षण में हुए देश के सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक के 11हजार 400 करोड़ रूपये घोटाले के विरोध में आज जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी एवं श्री बोधलाल शुक्ला के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
यह जानकारी देते हुए जिला कंाग्रेेस कमेटी के प्रवक्ता दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अपरान्ह जिला एवं शहर कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएनबी घोटाले के विरोध में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे जहां भारी पुलिस बल का प्रयोग करते हुए रास्ते में रोका गया, जहां सभी कांग्रेसजन एवं पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध किया गया।
श्री मिश्रा ने बताया कि रास्ते में रोके जाने पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुएजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी ने कहा कि एक तरफ जहां केन्द्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर बड़े-बड़े दावे करती थी और देश की जनता से प्रधानमंत्री के बजाय चौकीदार बनाने की बात करते थे आज उन्हीं के संरक्षण में इतने बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं और घोटालेबाज आसानी से देश से भाग जा रहे हैं। यह केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। केन्द्र सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूब चुकी है।
इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि मोदी सरकार ने सबसे पहले विजय माल्या को देश से बाहर जाने में मदद की और अब पीएनबी के हजारों करोड़ के घोटालेबाज नीरव मोदी एवं अन्य लोगों से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। जब से केन्द्र में मोदी सरकार सत्ता में आयी है अब एक-एक करके सभी घोटाले देश के सामने आ रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार घोटालेबाज सरकार के रूप में जनता के सामने आ चुकी हैं
श्री मिश्रा ने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री प्रमोद सिंह, श्री के0के0 पाण्डेय, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री शिव पाण्डेय, डा0 जियाराम वर्मा, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्री विजय बहादुर, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री नसीम खान, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सिद्धिश्री, श्रीमती सरलेस रावत, श्रीमती ममता चौधरी पार्षद एवं पार्षद मो0 हलीम, श्री वेद त्रिपाठी, श्री शंकर लाल गौतम, श्री अंशू अवस्थी, श्री जे0पी0 मिश्रा, डा0 शहजाद आलम, श्री जमशेद रहमान, श्री नीरज तिवारी, मो0 हाशिम, शशिकान्त चौबे, श्री जयशंकर दुबे, श्री रमेश मिश्रा, मो0 इरशाद गुड्डे नवाब, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्री मनोज तिवारी, श्री रामपाल यादव, श्री मुन्ना लाल भारती, श्रीमती रितु रावत,श्री सुशील बाल्मीकि, श्री माता प्रसाद, श्री के0के0 शुक्ला, श्री के0डी0 शुक्ला, श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्री निशू यादव, श्री मनोज शुक्ला, श्री तनु यादव, श्री पुनीत तिवारी, श्री एस.के. द्विवेदी, श्री रोशनलाल यादव, श्री महादीन गौतम, मो0 कलीम, श्री अंकुश शर्मा, श्री राजेश यादव, श्रीमती गौरी पाण्डेय, श्रीमती राशिदा, मो0 शब्बीर, श्री छोटे मियां, श्री विकास शर्मा, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री विकास त्रिपाठी, श्री सिकन्दर अली, श्री विजय कनौजिया सहित सैंकड़ों की संख्या में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in