Categorized | लखनऊ.

फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव में फहरेगी भाजपा की विजय पताका - डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 February 2018 by admin

- गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा विजय की गूंज यूपी में और भी तेजी से गूंजेगी

लखनऊ 20 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में विपक्ष फिर होगा चारों खाने चित। देश का जनमानस भाजपा के साथ है। गुजरात निकाय चुनाव में जनता ने विपक्ष को फिर एक बार नकार कर मोदी जी के नेतृत्व में आगे जाने का संकल्प दोहरा दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार को जनता के हित में काम करते हुए लगभग 4 वर्ष पूरे हो चुके है और इन 4 वर्षो में लगातार देश की जनता का विश्वास मोदी जी के नेतृत्व में दृढ होता जा रहा है। गांव, गरीब, किसान, युवा मजदूर एवं युवाओं के हित में चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाएं अपनी दमक से जहां जन-जन का विश्वास जीतने में सफल हो रही है वहीं न्यू इण्डिया की मजबूत नींव भी पड़ रही है। इसी में एक सुखद संयोग योगी सरकार का गठन भी रहा। योगी सरकार औद्योगिक पिछ़डापन से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को एक औद्योगिक प्रदेश बनाने की दिशा में भरपूर प्रयास कर रहे है, वहीं किसान एंव नौजवान के हित में चलाई गई अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं से आर्थिक आजादी का मार्ग प्रशस्त कर रहे है। जिससे श्रेष्ठ यूपी की मजबूत आधारशिला भी पड़ रही है।
डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का फिर एक बार विगुल बजा है। गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन में उमड़ा जनसैलाब भाजपा को विजयी आशीर्वाद है। मुद्दाविहीन विपक्ष के पास विकास का न विजन है न लोककल्याण की नीतियां। मोदी जी और योगी जी की जनकल्याणकारी नीतियों से भाजपा उपचुनावों में विजयी परचम फहराएगी। संगठन पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है, बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता विजय के वरण के लिए जुट चुके है। गुजरात निकाय चुनाव में जीत की गूंज, यूपी उपचुनाव में और भी तेज होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in