Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में सहकारी संघो पर भाजपा का परचम - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 February 2018 by admin

1405 सहकारी संघों में 80 प्रतिशत पर भाजपा के सभापति, उपसभापति चुने गये

लखनऊ 18 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सहकारी संघों के नए अध्यक्षों को विजय पर दी बधाई। भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने 80 फीसदी से ज्यादा पदों पर काबिज होकर इतिहास रचा है। प्रदेश में कुल 1405 सहकारी संघों में सभापति और उपसभापति के लिए हुए चुनाव में लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पदों पर भाजपा के सभापति और उपसभापति चुने गये है। सहकारिता चुनाव प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं उनकी टीम को कुशल चुनावी प्रबन्धन के लिए बधाई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि डेढ़ दशक के बाद पहली बार सहकारी समितियों में लोकतांत्रिक पद्धति से निष्पक्ष चुनाव सम्पादित हुए। भाजपा की ऐतिहासिक जीत से विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार एवं योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की विजय से सहकारी संघ इस संकल्प को पूरा करने में महती भूमिका निभाएगें। पिछले कई वर्षो से सपा-बसपा सहकारिता आंदोलन को परिवारवाद व वंशवाद के कुचक्र में फंसा कर रखा था। जिसकी वजह से सहकारिता आंदोलन विकास की पैमाने पर खरा नहीं उतर रहा था। सपा-बसपा ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में भ्रष्टाचार समेत तमाम तरह के चक्रव्यूह तोड़कर विजय हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश को भारत का नम्बर-1 प्रदेश बनाने की दिशा में काम करेगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सहकारी संघ सपा के इशारे पर घालमेल के खेल में लिप्त होकर विकास कार्यो से कोसों दूर हो चुकी थी, लोकतांत्रिक पद्धति से प्रारम्भ हुई चुनावी प्रक्रिया से छटपटाती सपा के चेहरे पर उलझन छलक रही थी। लेकिन सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के निष्पक्ष, लोकतांत्रिक चुनाव के संकल्प ने सपाई मंसूबों पर पानी फेर दिया और अस्सी फीसदी से अधिक पदों पर फहराते हुए भाजपाई परचम के नए इतिहास का सृजन किया। इसके लिए सहकारी चुनाव प्रभारी प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर तथा उनकी टीम के कुशल चुनाव प्रबंधन पर बधाई और सहकारी संघों के द्वारा जनकल्याण कार्यो से ग्रामीण जनजीवन को खुशहाल बनाने के लिए अग्रसर समितियों को शुभकामनाएं। भाजपा कार्यकर्ता सहकारी संघों के माध्यम से जनसेवा के सदकार्य में जुटें। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता के द्वितीय चरण के चुनाव में मिली भारी सफलता संगठन की रणनीतिक कुशलता तथा संगठन की लोकप्रियता का परिणाम है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in