Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा

Posted on 17 February 2018 by admin

केन्द्र की मोदी सरकार में हुए पंजाब नेशनल बैंक के 11हजार 400 करोड़ रूपये घोटाले के विरोध में आगामी 20फरवरी 2018 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला/शहर मुख्यालयों पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार केा लेकर विगत लोकसभा चुनाव में लम्बे-चौड़े न सिर्फ भाषण देते नहीं थक रहे थे वहीं अब एक-एक करके तमाम घोटाले उन्हीं के शासनकाल में देश की जनता के सामने आ रहा है।
श्री हैदर ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के शासनकाल में पंजाब नेशनल बैंक का 11हजार 400 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया है जो कि विगत दिनों हुए विजय माल्या द्वारा किये गये घोटाले की पुनरावृत्ति है। जिस प्रकार मोदी सरकार ने आरोपी विजय माल्या को देश से फरार होने में मदद किया उसी प्रकार से पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के दोषी नीरव मोदी को भी देश से फरार होने में मदद किया और अब देश की जनता को मूल मुद्दे से भटकाने के लिए बैंक अधिकारियों पर कार्यवाही का दिखावा किया जा रहा है, यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है।
प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस घोटाले को गम्भीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश में इसके विरूद्ध आवाज मुखर करने का निर्णय लिया है। इस घोटालेबाज का सम्बन्ध सत्ता पक्ष से परिलक्षित होता है, चूंकि इस घोटालेबाज के गत दिनों दाओस में देश के भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के साथ होने की पुष्टि समाचारपत्रों ने भी किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in