Categorized | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 17 February 2018 by admin

लखनऊ 17 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 18 फरवरी को एटा तथा 19 फरवरी को आगरा में रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 18 फरवरी को सायं 4 बजे सामूहिक विवाह कार्यक्रम नुमाइश ग्राउण्ड एटा में उपस्थित रहेंगे तथा गांधी स्मारक इण्टर कालेज एटा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगें तथा रात्रि 8 बजे विधायक योगेन्द्र उपाध्याय और विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पुत्र के विवाह स्थान तारघर मैदा, सहजादी मण्डी माल रोड, आगरा में सम्मिलित होंगे तथा पार्षद राहुल चौधरी के विवाह समारोह प्रेम वाटिका, अलवतिया, अवधपुरी आगरा में भी सम्मिलित होेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 19 फरवरी सुबह 9ः30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल के आवास न्यू शाहगंज कालोनी, कोठी मीना बाजार, आगरा वैवाहिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 17 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी माननीय ओम प्रकाश माथुर 19 फरवरी को सायं 7ः40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुॅचेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माथुर 20 फरवरी को सुबह 8 बजे दीन दयाल उपाध्याय हस्त कला संकुल कार्यक्रम बाडालालपुर वाराणसी में भाग लेगें। श्री माथुर रात्रि 8 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in