Categorized | लखनऊ.

बजट में युवाओं के लिए बड़े मौके, सरकारी नौकरियों के साथ ही साथ स्वरोजगार के लिए भी ढेरों इंतजाम - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 17 February 2018 by admin

लखनऊ 17 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में पेश किया गया प्रदेश का बजट युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आया है। बजट में किए गए शानदार प्रावधानों से सरकारी नौकरियों के बड़े मौके तो मिलेंगे ही, कारोबार और स्वरोजगार के भी बड़े मौके मिलेंगे। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रोजगार और कारोबार के लिए बजट में सीधे तौर पर पहली बार 4498 करोड़ रूपए का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही साथ इन्वेस्टर मीट में होने जा रहे बड़े निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में दिए गए धन से भी निजी क्षेत्र में नौकरियों के काफी अवसर मिलेंगे। बजट में युवाओं के अधिकारों की बड़ी भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री जी और वित्तमंत्री जी साधुवाद के पात्र हैं।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में यूं तो हर वर्ग की तरक्की का रोडमैप तैयार किया गया है पर पहली बार युवाओं के लिए एक सकारात्मक सोच के साथ एक बड़ी रकम का इंतजाम किया गया है। खुद मुख्यमंत्री जी ने इस बात का ऐलान किया है कि अगले तीन साल में सरकार सरकारी क्षेत्रों में करीब बीस लाख नौकरियां देने जा रही है। तमाम विभागों में तो भर्तियां शुरू भी हो चुकी हैं। साथ ही साथ बजट में भी एक जनपद एक उत्पाद के लिए 250 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 100 करोड़ रूपए, स्टार्ट अप फंड में 250 करोड़ रूपए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय लघु डेयरी योजना के लिए 75 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 1041 करोड़ रूपए, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2541 करोड़ रूपए, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम स्वरोजगार योजना के तहत 100 करोड़ रूपए और गारमेंटिंग पालसी के तहत 50 करोड़ रूपए का इंतजाम किया गया है। तमाम योजनाओं को देखें तो इस तरह कुल करीब 4498 करोड़ रूपए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बजट में दिए गए हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड और उच्चतर सेवा चयन बोर्ड का का गठन हो चुका है। इन दोनों बोर्डों से चयन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। तमाम अन्य विभागों से भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जाहिर है इन प्रयासों ने उत्तर प्रदेश के युवाओं को ना सिर्फ सरकारी नौकरियों के अवसर मिलेंगे बल्कि स्व रोजगार के जरिए भी वे खुद के लिए और अन्य नौजवानों के लिए अवसर पैदा करेंगे। प्रदेश में होने जा रही इन्वेस्टर मीट से बडी संख्या में रोजगार पैदा होने जा रहा है। यही नहीं इंफ्रास्टक्चर के क्षेत्र में किए गए बजट के प्राविधानों से भी नौजवानों को काफी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in