Categorized | लखनऊ.

26 फरवरी से चलेंगी होली स्पेशल बसें, होगा 3000 अतिरिक्त बसों का संचालन

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ ।केसरिया रंग में रंग भरने के लिए परिवहन निगम भी अब पूरी तरह प्रतिबद्धता दिखा रहा है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने त्योहार के दौरान सभी यात्रीयों को यात्रा के दौरान परेशान न होना चाहिए इस लिए पहले से योजना बना कर व्यवस्था के लिए निर्देश दिए हैह
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 26 फरवरी से 5 मार्च तक होली स्पेशल बसें चलाएगा। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली से 3000 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

होली स्पेशल बसें पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, महराजगंज, बस्ती, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, फैजाबाद के लिए चलेंगी। ये बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर से सवारी लेकर चलेंगी और रास्ते में कहीं नहीं रुकेंगी।

इस अवधि में यात्रियों को जल्दी गंतव्य पर पहुंचाने पर ड्राइवर-कंडक्टर को 300 रुपये रोजाना के रेट से प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। वर्कशॉप और डिपो पर कार्य करने वाले भी प्रोत्साहन भत्ता पाएंगे।

संचालन इकाई के मुख्य प्रधान प्रबंधक एचएस गाबा ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को कर्मियों एवं डिपो के अफसरों के अवकाश बंद करके उनका ड्यूटी चार्ट बनाकर मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in