Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 10 राजकीय चिकित्सालयोेें में सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन की व्यवस्था

Posted on 13 February 2018 by admin

1351.10 लाख रुपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 745.79 लाख रुपये की
वित्तीय स्वीकृति जारी

लखनऊ 13 फरवरी , 2018

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 10 राजकीय चिकित्सालयों में अग्निशमन की व्यवस्था किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिये तेरह करोड़ इक्यावन लाख दस हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति के सापेक्ष सात करोड़ पैंतालिस लाख उन्यासी हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गयी हैं। प्रदेश सरकार आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय चिकित्सालयों को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने की दिशा में प्रयासरत् है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं। निर्गत शासनादेशों के अनुसार मोती लाल नेहरू जिला चिकित्सालय, इलाहाबाद के लिये 82.24 लाख रूपये, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, लखनऊ के लिये 121.21 लाख रूपये, जिला महिला चिकित्सालय, वाराणसी के लिये 62.25 लाख रूपये, जिला महिला चिकित्सालय, गोरखपुर के लिये 55.46 लाख रूपये, वीरांगना झलकारी बाई महिला जिला चिकित्सालय, लखनऊ के लिये 58.84 लाख रूपये, मानसिक चिकित्सालय, वाराणसी के लिये 44.87 लाख रूपये, संयुक्त एवं क्षय रोग चिकित्सालय, लखनऊ के लिये 77.37 लाख रूपये बी.आर.डी. चिकित्सालय, लखनऊ के लिये 67.85 लाख रूपये, रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के लिये 78.73 लाख रूपये तथा लोक बन्धु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ के लिये 96.97 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है।
शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जायेगा, जिसके लिये यह धनराशि स्वीकृत की गयी है। अवमुक्त धनराशि का आहरण आवश्यकतानुसार ही किया जायेगा, यह धनराशि पी0एल0ए0 खाते में किसी भी दशा में नहीं रखी जायेगी। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रायोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरान्त ही कार्य प्रारम्भ किया जाय। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था का यह दायित्व होगा कि वह कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुसार सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in