Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में अब तक करीब 41.44 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद 476365 किसानों को किया गया 6431 करोड़ रूपये का भुगतान

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊः 13 फरवरी, 2018
मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 41.44 लाख मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। गत वर्ष इस अवधि में 26.56 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष लगभग डेढ़ गुना अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 476365 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 6431.618 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 20317.58 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक करीब 83 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in