Categorized | लखनऊ.

शास्त्रीय सम्भागीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी , 2018

प्रदेश के संस्कृत विभाग द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य के उदीयमान कलाकारों की खोज के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से एक शास्त्रीय सम्भागीय संगीत प्रतियोगिता-2018 का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया जायेगा।
विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग के कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं, जिसके अन्तर्गत बाल वर्ग (08 से 15 वर्ष), किशोर वर्ग (15 से 22 वर्ष) तथा युवा वर्ग (22 से 30 वर्ष) सम्मिलित किये गये हैं। तीन वर्गों के लिए आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का विषय ख्याल, तराना, ध्रुपद धमार, ठुमरी-दादरा, तंत्र वाद्य, राज वाद्य, सुषिर वाद्य, अवनद्ध वाद्य (तबला, पखावज) एवं कथक नृत्य सुनिश्चित किये गये हंै।
यह प्रतियोगिता मण्डलवार आयोजित की जाएगी, जिसके अन्तर्गत मेरठ मण्डल में 17 फरवरी, विध्यांचल मण्डल में 18 फरवरी, बस्ती मण्डल में 22 फरवरी, मुरादाबाद व कानपुर मण्डल में 25 फरवरी, फैजाबाद मण्डल में 6 मार्च, आगरा व झांसी मण्डल में 11 मार्च, देवीपाटन मण्डल में 14 मार्च, लखनऊ मण्डल में 19 मार्च, वाराणसी मण्डल में 25 मार्च, बरेली मण्डल में 28 मार्च, इलाहाबाद मण्डल में 01 अप्रैल, चित्रकूटधाम मण्डल में 2 अप्रैल, अलीगढ़ मण्डल में 04 अप्रैल, गोरखपुर मण्डल में 07 अप्रैल, आजमगढ़ मण्डल में 08 अप्रैल तथा सहारनपुर मण्डल में 10 अप्रैल को आयोजित की जायेंगी।
प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन-पत्र निःशुल्क अपने अथवा निकटवर्ती मण्डल के केन्द्र संयोजक से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in