Categorized | लखनऊ.

आपदा से बचाव व सुरक्षा को लेकर स्टाफ नर्सों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी, 2018

किसी भी आपदा को रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन सावधानी से इसके नुकसान को कम किया जा सकता है। विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़ के दौरान व उसके उपरान्त महामारी फैलने की संभावनाएं काफी होती हैं, जिसमें जन समुदाय काफी प्रभावित होता है, इस हेतु स्टाफ नर्स की लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक करने व इसको फैलने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका होती है, यह बात कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसकी महत्ता बताते हुए आपदा विशेषज्ञ, श्री नरेन्द्र तिवारी ने कही।
आपदा प्रबन्धन में सामुदायिक स्वास्थ्य की तैयारियों के सम्बन्ध में श्री संजय कुमार, सचिव एवं राहत आयुक्त, उ0प्र0 शासन के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में आज यहाँ उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण पिकप भवन, लखनऊ में प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों की स्टाफ नर्साें को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, श्री बलबीर सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे यहाँ अनेक प्रकार से आपदायें होती हैं। अगर आपदा के कारणों से और उनसे बचने के उपायों के विषय में सभी लोग जागरूक होंगे तो ही आपदा के समय त्वरित कार्यवाही कर पायेंगे। आपदा प्रबन्धन में हर किसी को संकट के समय अपनी भूमिका को उपयोगी बनाना चाहिए। आपदा विशेषज्ञ, श्रीमती अदिति उमराव द्वारा उ0प्र0 में आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्याें एवं इसकी प्रगति के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। नर्साें को आपदा प्रबन्धन के बेसिक कान्सेप्ट व प्रकार तथा स्टाफ नर्साें के इस क्षेत्र में जन साधारण को सचेत करते हुए अहम एवं मुख्य भूमिका प्रदान करते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
इसके साथ-साथ सरकार व स्थानीय प्रशासन की नर्साें से आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अपेक्षाओं पर जानकारी श्री संजय झंडियाल के द्वारा दी गयी। डाॅ0 ललित मोहन जोशी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए आपदा के सम्बन्ध में जन समुदाय की सहभागिता किस प्रकार होनी चाहिए इस पर अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न आपदाओं मे समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिससे वह आस-पास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आपदाओं पर सक्षम प्रयुत्तर प्रदान कर सकें।
समुदाय आधारित आपदा प्रबन्धन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा श्री आर0एन0 ओझा द्वारा की गयी। खोज-बचाव एवं इमरजेन्सी आपरेशन के बारे में एन0डी0आर0एफ0 के डिप्टी कमाण्डेन्ट श्री आर0पी0 भारती ने अपने अनुभव को साझा किए तत्पश्चात एन0डी0आर0एफ0 की टीम के द्वारा कुशलतापूर्वक माॅकड्रिल का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in