Categorized | लखनऊ.

राज्य संपत्ति विभाग की आवासीय कालोनियों सिविल कार्यों के लिए 9.87 लाख रुपये मंजूर

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सम्पत्ति विभाग के अधीन विभिन्न आवासीय कालोनियों में सिविल एवं अन्य कार्यों हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 9 लाख 87 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुसार टिकैतराय कलोनी स्थित आवास सं0 आर.एस. 3/114, 3/113, 2/383, 2/4, 2/234, 2/126, 2/292 में विशेष मरम्मत कार्य हेतु क्रमशः 22 हजार, 27 हजार, 16 हजार, 26 हजार, 36 हजार, 14 हजार एवं 28 हजार रुपये मंजूर किए है।
इसी प्रकार लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित भूतल से चतुर्थ तल तक वाटर कूलर एवं आर.ओ. सिस्टम के प्लेटफार्म एवं दीवार पर टाइल्स लगाते हुए क्षतिग्रस्त सिंक बदल कर विभिन्न सिविल कार्य कराने, कक्ष सं0-304 में एल्यूमिनियम खिड़की लगाने एवं प्रथम तल स्थित मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा विशेष सचिव के कार्यालय कक्ष सं0 101, 102 एवं 107 में विभिन्न सिविल कार्यों हेतु क्रमशः 3.94 लाख, 36 हजार एवं 2.99 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इसी प्रकार इन्दिरा नगर कालोनी सेक्टर-4 स्थित आ0स0 एम02-1203 एवं एल-2-1169 में विशेष सिविल मरम्मत कार्य हेतु 89 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in