Categorized | लखनऊ.

नगर पालिका परिषद हरदोई की पेयजल योजना हेतु 246.84 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी, 2018

राज्य सरकार ने अमृत मिशन योजना के अन्तर्गत सैप वर्ष 2017-18 हेतु नगर पालिका परिषद हरदोई की पेयजल पुनर्गठन योजना से संबंधित कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति तथा केन्द्रांश व राज्यांश की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में
246.84 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में मिशन निदेशक अमृत/निदेशक नगर निकाय को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि अटल मिशन फार रिजूवनेशन एण्ड अरबन ट्रांसफार्मेशन के अन्तर्गत निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन व्यय किया जायेगा, जिसके लिए यह धनराशि स्वीकृत की गयी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in