Categorized | लखनऊ.

मण्डल स्तर के पशु आरोग्य मेलों के लिए 02 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ: 13 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहत् पशु आरोग्य शिविरों/मेलों के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में दो करोड़ पचास लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पशुधन विभाग द्वारा निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को धनराशि के उपयोग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस योजना में पशुधन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मण्डल मुख्यालय के जनपदों पर मण्डल स्तरीय पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाता है और गाय भैंसों की निःशुल्क चिकित्सा, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, पशुबांझपन उपचार आदि के साथ ही विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को पशुपालन की नवीन तकनीक की जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in