Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट-2018 में एन.आर.आई. सेशन के स्पीकर्स और पुरस्कृत महानुभावों को मिलेगी हवाई सफर और लखनऊ प्रवास की सुविधा

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी , 2018

प्रदेश सरकार ‘उ0प्र0 इन्वेस्टर्स समिट-2018’ में एन.आर.आई. सत्र में प्रतिभागी वक्ताओं/विशेषज्ञों (स्पीकर्स) तथा उत्तर प्रदेश अप्रवासी रत्न पुरस्कार से सम्मानित महानुभावों के आने-जाने का किराया तथा उनके लखनऊ प्रवास के दौरान सुविधाएं प्रदान करेगी। इस प्रवास में स्पीकर्स तथा पुरस्कृत महानुभावों के साथ यदि कोई रहता है तो, उसे यह व्यय स्वयं वहन करना होगा। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव एन.आर.आई. विभाग श्री आलोक सिन्हा ने अवगत कराया कि ये सभी व्यवस्थाएं फिक्की द्वारा की जायेंगी जबकि इस व्यय की प्रतिपूर्ति एन.आई.आई. विभाग के बजट से की जायेगी।
श्री आलोक सिन्हा ने अवगत कराया है कि समिट में एन.आर.आई. सत्र के स्पीकर्स को वायुयान के इकाॅनामी क्लास से आने-जाने का किराया तथा लखनऊ प्रवास के दौरान अनुमन्य सुविधाएं दी जायेंगी जबकि उ0प्र0 अप्रवासी रत्न पुरस्कार से सम्मानित महानुभावों को वायुयान के बिजनेस क्लास से आने-जाने का किराया और अनुमन्य प्रवास सुविधाएं मिलेंगी। वायुयान यात्रा लखनऊ तक ही अनुमन्य होगी, जिसमें तर्कसंगत रूट की शिथिलता दी जायेगी

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in