Categorized | लखनऊ.

भाजपा की तीन सदस्यीय टीम इलाहाबाद घटना के लिए गठित

Posted on 13 February 2018 by admin

लखनऊ 13 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तीन सदस्यीय दल को इलाहाबाद डिग्री काॅलेज के छात्र दिलीप सरोज के परिजनों से भेंट करने के लिए प्रतापगढ़ जाने के निर्देश दिये एवं इलाहाबाद में जाकर वस्तुस्थिति की पूर्ण जानकारी लेकर 2 दिन में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने के निर्देश दिये।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में विधायक रामनरेश रावत व विधायक अजय भारती के तीन सदस्यीय दल को इलाहाबाद में हुई छात्र दिलीप सरोज की हत्या से सम्बन्धित तथ्यों की यथार्थ जानकारी प्रदेश नेतृत्व तक दो दिन में पहॅुचाने के निर्देश दिये। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि जाॅच टीम दो दिन में तथ्य और सत्य की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा मृतक छात्र के घर जाकर परिजनों से मिलेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in