Categorized | लखनऊ.

गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा शिवरात्रि बाद - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 12 February 2018 by admin

भाजपा की चुनावी तैयारी पूरी, जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ

लखनऊ 12 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की कार्ययोजना रखते हुए सभी को जुटने के निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मोदी जी एवं अमित शाह जी की नीतियों का मूलमंत्र है कि समाज हित में आराम की गंुजाइश नहीं है। इसी को आत्मसात करते हुए नई टीम को दिन-रात अहर्निश परिश्रम का मूलमंत्र दिया गया। संगठनात्मक स्किल एवं तजुर्बे बाले लोगों को नई टीम में जगह दी गई है और आगे भी कार्यकर्ताओं का सदुपयोग किया जाएगा।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि बैठक में सहकारिता चुनाव की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। आगामी दिनों में फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव के लिए संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा की गई। गत दिनों चला जनसहयोग केन्द्र फिर से प्रारम्भ किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को कार्यकर्ता केन्द्रित जन सहयोग केन्द्र प्रारम्भ होगा। संगठनात्क प्रक्रिया में नीचे से आई हुई प्रदेश स्तरीय समस्याओं का समाधान होगा। 19 मार्च को योगी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जाएंेगे और जनता से संवाद कायम करेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि लोककल्याणकारी राज्य के लिए सरकार बनती है। मा0 मोदी जी के नेतृत्व में चल रही लोककल्याणकारी सरकार की नीतियां एवं योजनाएं एवं उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के ठीक बाद फूलपुर व गोरखपुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी। हमारी चुनाव की पूरी तैयारी है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम शानदार तरीके से दोनों सीटें जीतेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in