Categorized | लखनऊ.

बाल विकास संघ में चौथी बार महामंत्री बने अजीत प्रताप

Posted on 10 February 2018 by admin

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ
-अजय कुमार बाजपेयी तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए

लखनऊ।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का प्रांतीय द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हो गया। जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ भवन में शुक्रवार देर रात संघ के चुनाव के परिणाम आए। परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद पर अजय कुमार बाजपेयी तीसरी बार और महामंत्री अजीत प्रताप सिंह यादव चौथी बार महामंत्री चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक रामेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य चुनाव अधिकारी अजय सिंह की देखरेख में चुनाव अधिकारी सुभाष कश्यप, गिरिजा शंकर पाण्डेय, विक्रांत तिवारी, अम्बरीष कुमार सिंह, भीरू राम, जितेंद्र कुमार व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया रात एक बजे के करीब समाप्त हुई। जिसमें प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया।
मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अजय कुमार बाजपेयी ने अपने प्रतिद्वंदी गोविंद को 169 वोट से पराजित कर तीसरी बार कब्जा किया। वहीं, महामंत्री पद पर अजीत प्रताप सिंह यादव अपने प्रतिद्वंदी राम औतार को 280 वोट से हराकर चौथी बार विजयी हुए। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में अमित चौहान, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार श्रीवास्तव व कमल कुमार, मंत्री पद पर तीसरी बार राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व राम प्रकाश यादव, संगठन मंत्री में राजेश काके व जय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर पूरे चुनाव में अरविंद कुमार वर्मा ने सबसे ज्यादा 509 वोट पाकर विजय पताका लहराई। सम्प्रेक्षक पद पर चौथी बार हरीबाबू जीते। मीडिया प्रभारी पद पर राजेश तिवारी दोबारा काबिज हुए। सचिव पद पर सुनील कुमार मिश्रा निर्विरोध चुने गए। जीतने के बाद अध्यक्ष अजय बाजपेयी व महामंत्री अजीत यादव ने सभी कर्मचारियों का आभार जताया है। अजीत यादव ने बताया कि संघ की 17-08-2017 को हुई आमसभा के निर्णय के क्रम में ये चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था। अध्यक्ष अजय कुमार बाजपेयी ने बताया कि संघ का पूरा प्रयास है कि संविदा पर तैनात कर्मचारियों का विनियमितीकरण और बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पर प्रमोशन कराना, वरिष्ठता कोटि क्रम में छूटे कर्मचारियों का नाम शामिल कराना, मृतक आश्रित कर्मचारियों को ट्रिपल सी से मुक्त कराना प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in