Categorized | लखनऊ.

विपक्ष की अशिष्टता व हंगामा, जनादेश व लोकतांत्रिक परम्पराओं का अपमान - डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 08 February 2018 by admin

- विपक्षी दल अपनी राजनीति की बंद होती दुकान देख हताशा में

- विपक्ष का सदन में मर्यादा तार-तार करना हास्यास्प्रद व निराशाजनक

- बजट पर राज्यपाल के अभिभाषण में प्रदेश के अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त होने और प्रगति पथ पर अग्रसर होने का योगी सरकार दस्तावेज प्रस्तुत, विपक्ष को जनहित के कार्य बर्दाश्त नहीं

लखनऊ 08 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि प्रदेश के विपक्षी दलों व हल्ला-बोल शैली इन दलों की हताशा व निराशा का परिणाम है। जब तक ये दल सरकार में थे, अराजकता और जनविरोधी कृत्यों के पर्याय रहे। अब जनहितैषी व जनता के लिए कार्य करने वाली भाजपा की योगी सरकार आने पर इन्होंने जनादेश का अपमान करते हुए लोकतंत्र के मंदिर में भी अराजकता, अशिष्टता फैलाने का कृत्य शुरू कर दिया है। विपक्ष द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं व संवैधानिक पदों का अपमान करने का सिलसिला योगी सरकार द्वारा प्रदेश की तस्वीर और जनता की तकदीर संवारने के कार्यों में बाधा पैदा करने के लिए शुरू किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष द्वेष भावना से ग्रस्त है। योगी सरकार के जनहित के कार्यों से विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। मोदी जी तथा योगी जी की सरकार बिना भेदभाव के जनहित की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, जिससे जात-पांत, क्षेत्र, पंथ आदि की राजनीति करने वाले लोगों के पैर उखड़ गये हैं। उन्होंने अपनी बंद होती राजनैतिक दुकान के हताशा में सामान्य शिष्टाचार व सदन की मर्यादा छोड़ दी है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय के अभिभाषण में प्रदेश के अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त होने और प्रगति पथ पर अग्रसर होने का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। इन दलों ने अपने शासन के दौरान जनता को खून के आंसू रुलाए। विपक्ष को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध निरोधक अधिनियम (यूपीकोका) के माध्यम से अपराधियों को कमर तोड़ने की तैयारी कर ली है। योगी सरकार एंटी भूमाफिया अभियान चलाकर 53,584 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर 1426 भूमाफियाओं पर कानून का कोड़ा चला रही है। भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली बना दी है। पिछले खरीफ की फसल के लिए 35.60 लाख किसानों का बीमा कराया है और क्रय गेहूं के सापेक्ष किसानों को देय समर्थन मूल्य व धान क्रय केंद्रों से किसानों के धान एवं गन्ना मूल्य के सापेक्ष कुल 20775.15 करोड़ रुपए का भुगतान आरटीजीसी के माध्यम से सीधे किसानों के खातों मेें कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अपने राज में पूरे प्रदेश को अंधेरे में रखने वाले दलों को यह सहन नहीं हो रहा है कि कैसे योगी सरकार अगले मार्च तक प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का कार्य पर तेजी से आगे बढ़ रही है। दवाओं के नाम पर करोड़ों का घोटाला करने वाले विपक्ष के लोगों को जनता को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजना जनऔषधि केंद्र खोलने, विभिन्न जनपदों में एकीकृत आयुष चिकित्सालय बनाने, झांसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, मेरठ, कानपुर व आगरा मेडिकल कालेज को उच्चीकृत कर सुपर स्पेशलिटी विभाग बनाने से परेशानी महसूस हो रही है। गरीबों को छत के नाम पर बिचैलियों के साथ मिलकर धन की बंदरबांट करने वाले विपक्षी दलों योगी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास (शहरी) के तहत 2,82,248 आवास का प्रस्ताव भेजना रास नहीं आ रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की एक गरिमा और मर्यादा होती है। जिस तरह महामहिम राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर विपक्षी दलों ने आचारण किया है। व खेदजनक, निन्दनीय तथा जनादेश का सरासर उल्लंघन है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in