Categorized | लखनऊ.

उद्योग बंधु की उच्च स्तरीय बैठक प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को होगी

Posted on 08 February 2018 by admin

बैठक में प्रकरणों से संबंधित विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद
लखनऊ: 08 फरवरी, 2018
प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का प्रभावी रूप से निराकरण करने के उद्देश्य से उद्योग बंधु की उच्च स्तरीय बैठक प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को नियमित रूप से आयोजित किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उच्चस्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि व्यवस्था, उर्जा, प्रदूषण, श्रम, कर एवं निबंधन, जी0एस0टी0, संस्थागत वित्त तथा उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नीति के अन्तर्गत उद्यमियों की दी जाने वाली सुविधाओं/रियायतों के संबंध में यदि कोई समस्या सामने आती है, तो उसका भी समाधान उद्योग बंधु की उच्च स्तरीय समिति के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।
श्री पाण्डेय ने कहा कि बैठक में प्रस्तुत होने वाले विषय से संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग, उर्जा, पर्यावरण, श्रम संस्थागत सहित अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु स्वयं प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in