Categorized | लखनऊ.

दिवंगत कैराना सांसद हुकुम सिंह जी को श्रद्धंाजलि

Posted on 04 February 2018 by admin

कैराना/लखनऊ 04 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कैराना सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू हुकुम सिंह जी का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की आपूर्णीय क्षति है। हुकुम सिंह जी का संघर्षशील जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की पार्थिव देह पर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि हुकुम सिंह जी के हम सभी को असमय छोडकर चले जाने से, कभी न भरने वाली रिक्तता दे गए है। फौज के अफसर से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अनवरत अथक संघर्ष यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अपार दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी हुकुम सिंह जी के परिवार के साथ है। हुकुम सिंह जी की स्वर्गारोहण यात्रा भाजपा को स्तब्ध कर गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in