Categorized | लखनऊ.

महात्मा गांधी किसान संदेश यात्रा

Posted on 04 February 2018 by admin

जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा लखनऊ जनपद के सभी ब्लाकों में जिला अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से चलायी जा रही ‘‘महात्मा गांधी किसान संदेश यात्रा’’ के तहत आज अशरफ नगर, बिजनौर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि किसान चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने कहा कि किसानों की जो जमीनें जबरिया प्रदेश और केन्द्र की सरकार छीनने का काम कर रही है उसे कांग्रेस पार्टी छीनने नहीं देगी और किसानों को उनका समुचित हक दिलायेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की मंशा के अनुरूप कांग्रेस पार्टी किसानों को उनकी जमीन का समुचित मुआवजा दिलाने, फसलों का समुचित मूल्य दिलाने और उनकी हर लड़ाई को लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है। केन्द्र सरकार द्वारा बजट में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उनके फसल की उपज का न तो अब तक समुचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय की गयी और न ही खाद, बिजली, पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नुर्दी खेड़ा, सरोजनीनगर एवं काकोरी में भी किसान पंचायत का आयोजन किया गया। नुर्दी खेड़ा में किसान पंचायत को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने प्रदेश और केन्द्र की सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प दुहराया और कहा कि लीडा द्वारा जो जमीनें जबरिया किसानों से ली गयी हैं उसके लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी।
किसान पंचायतों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री गौरव चौधरी उर्फ गुंजन यादव, श्री अभिषेक राज, दीपेन्द्र मिश्रा, मनोज शुक्ला, मो0 इरशाद गुड्डे नवाब, निशु यादव एवं शानु अल्वी आदि सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन एवं स्थानीय किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in