Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस संगठन में पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग को उनकी समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी

Posted on 04 February 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज प्रदेश के पिछड़े वर्ग के कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चौ0 सत्यवीर सिंह एवं श्री राहुल सचान के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद एवं श्री राजाराम पाल पूर्व सांसद मुख्य रूप से मौजूद रहे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पिछड़े वर्ग के कांग्रेसजनों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन में पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग को उनकी समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि आज सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग के लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अभी से ही पूरी ताकत के साथ जोड़ने में जुटने की आवश्यकता है। जिला एवं शहर संगठन में बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अनुपात के हिसाब से जिम्मेदारी दिया जायेगा। कांग्रेस पार्टी सदैव पिछड़े वर्ग के कल्याण की दिशा में कार्य करती रहती है। आप लोग जिस प्रकार इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आये हैं आज एक संदेश लेकर यहां से जाइये कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग की अहम जिम्मेदारी निभानी होगी और कांग्रेस को पुनः प्रदेश में गौरव वापस दिलाना होगा। उन्होने कहा कि यह वही पिछड़ा वर्ग है जिधर मुड़ता है पलड़ा उधर ही भारी हो जाता है। उन्होने कहा कि आज का दिन इस बैठक के लिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के ही दिन सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस जैसे समाज विरोधी संगठन पर बैन लगाया था। उसी तरह प्रदेश का पिछड़ा वर्ग आने वाले चुनाव में भाजपा के झूठ पर बैन लगाने का काम करेगा। उन्होने चौ0 सत्यवीर सिंह एवं श्री राहुल सचान द्वारा थोड़े समय में बुलाये गये पिछड़े वर्ग के उ0प्र0 के समस्त जिलों के लोगों को बैठक में लाने हेतु की गयी मेहनत की प्रसंशा की।
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। यह वह वर्ग है जिसमें अधिकांश किसान, मजदूर, मेहनतकश लोग आते हैं वर्तमान केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने इस वर्ग को सिर्फ छलने का काम किया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चौ0 सत्यवीर सिंह एवं श्री राहुल सचान ने आये हुए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाते हुए बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग के लोगों को अभी से ही जोड़ने का आवाहन किया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल चौरसिया, श्री अनीस अंसारी पूर्व आईएएस, श्री तरूण पटेल, श्री राहुल राय, श्री पुरूषोत्तम वर्मा, श्री राजकुमार कश्यप, श्री विशाल राजपूत, श्री आरिफ, श्री दिनेश अवाना, श्री राजेश्वर सिंह, श्री मुन्नू मौर्या, श्री अनूप पटेल, श्री सुल्तान खारी, श्री राजेन्द्र निषाद, श्री राजेश पाल सहित सैंकड़ों की संख्या में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in