Categorized | राज्य

पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सड़क का नमूना भर परीक्षण के लिए भेजा

Posted on 16 March 2010 by admin

जिलाधिकारी ने किया अंबेडकर गांवों का मुआयना

चित्रकूट - लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई आरसीसी रोड की खुदाई करवा जिलाधिकारी ने मानक का सत्यापन करते हुए कहा कि अगर शासन के मानकों के विपरीत रोड का निर्माण हुआ तो वे दोषी अधिकारियों को कदापि नहीं बख्शेंगे। इस दौरान डीएम विशाल राय ने अंबेडकर गांव कंठीपुर व बनवारीपुर का भ्रमण करते हुए विकास कार्यों का भी सत्यापन किया।

जिलाधिकारी विशाल राय मंगलवार को अंबेडकर गांव बनवारीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के भीतर 305 मीटर की बन रही आरसीसी रोड का मानक मौके पर मौजूद पीडब्ल्यू अधिकारियों से पूछते हुए गांव के भी मजदूरों को बुला खुदाई करवाई और प्रयोग हुई सामाग्री का नमूना परीक्षण कराने के लिए उन्होंने सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने इन्दिरा आवास व महामाया आवास का सत्यापन किया और गांव पहुंच काम न पूरे होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अन्दर अवशेष निर्माण कार्य पूरे नहीं होते तो वे आरसी जारी करवा वसूली करवाएंगे।

ग्राम प्रधान ने बताया कि 138 शौचालय बने हैं। इस बीच कुछ मजदूरों द्वारा बकाया मजदूरी न मिलने की शिकायत पर कहा कि मनरेगा के प्रावधान के अनुसार मजदूरों को मजदूरी समय पर दी जाए। वहीं जल निगम द्वारा सन् 2007-08 में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज होने पर जांच कराने के लिए कहा।

इसके बाद जिलाधिकारी कंठीपुर पहुंचे जहां उन्होंने दशम वित्त योजना से कराए गए कार्यों का विवरण मांगा तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि पूर्व समकक्ष व्यक्ति द्वारा उन्हें अभी तक चार्ज नहीं दिया गया। वहीं उन्होंने मातृ शिशुकेन्द्र जो 7 लाख 25 हजार की लागत से बन रहा है में गुणवत्ता परक सामग्री लगाए जाने के आदेश दिए। उनके साथ सीएमओ डा. आरडीराम, सीडीओ, एसडीएम समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in