Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी

Posted on 03 February 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला के समक्ष समाजवादी पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री विनोद गुम्बर ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्वाइनिंग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ला ने श्री गुम्बर को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने श्री विनोद गुम्बर का पार्टी में स्वागत करते हुए बधाई दी।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद के अध्यक्ष श्री अनुभव मेहरोत्रा आदि वरिष्ठ नेताओं ने श्री विनोद गुम्बर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in