Categorized | लखनऊ.

लखनऊ मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 03 February 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज लखनऊ मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। सम्मेलन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण कुमार सिंह मुन्ना, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद, सांसद श्री प्रमोद तिवारी, श्री पी0एल0 पुनिया एवं डॉ0 संजय सिंह आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान मीडिया से बात करते हुए श्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आज लखनऊ मंडल के नगर निगम,नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव में चुने हुए एवं हारे हुए प्रत्याशियों के साथ मिलकर बैठक किया गया है तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु उनके सुझाव लिये गये हैं।
उन्होने कहा कि पहले तो कैम्पेन कमेटी बनाकर चुनाव लड़े जाते थे लेकिन अब भाजपा ने नया माध्यम ईजाद किया है जिसमें सीबीआई, ई.डी. और इन्कमटैक्स को माध्यम बनाकर विपक्षी दलों के लोगों को परेशान किया जाता है जिससे वह पांच साल उसी में उलझे रहें। भारतीय जनता पार्टी चाहे कितना भी ई0डी0 और इन्कम टैक्स का सहारा लेकर विपक्षी दलों को डराये, धमकाये लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।
उन्होने कासगंज की घटना पर कहा कि यह सिर्फ उ0प्र0 के कासगंज की बात नहीं है भाजपा पूरे देश मंे जिन-जिन राज्यों में इनकी सरकारें हैं वहां धर्म और जाति के नाम पर समाज के एक दूसरे को लड़ाने का काम करते हैं, साम्प्रदायिक वातावरण का माहौल बनाकर धु्रवीकरण करने का प्रयास करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति के नाम पर चुनाव लड़कर सत्ता में आयी हैं। वह अपने कार्यक्रमों एवं नीतियों से सत्ता में आयें वह ठीक है लेकिन समाज को बांटकर नहीं। विकास से भाजपा काफी दूर रहती है प्रधानमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी के दर्शन, दूर - दर्शन होते हैं जैसे टेलीविजन वाला दूरदर्शन हैं।
उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी नई टीम बनायेंगे तो उसमें नई पीढ़ी के लोग शामिल होंगे, एक नई टीम बनेगी जो सक्षम होगी और नया संगठन बनेगा।
उन्होने कहा कि बोफोर्स के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी का नाम जोड़कर उस समय सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री बने नेता हमेशा जेब से एक कागज निकालकर डराते-धमकाते थे कि इसमें बोफोर्स के नाम हैं लेकिन सत्ता में रहने पर भी कभी दिखा नहीं पाये अब जो लोग दुबारा बोफोर्स की बात करते हैं उसमें कहीं कुछ नहीं है सिवाय सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के यह सिर्फ तरीके हैं।
एक सवाल के जवाब में श्री आजाद ने कहा कि अभी सोनिया जी के नेतृत्व में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी और उसमें लगभग सभी दलों ने शिरकत की थी। हम यह चाहते हैं कि सभी समान विचारधारा वाले दल आपस में मिलकर कार्य करें।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डॉ0 अम्मार रिजवी, पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी, एमएलसी श्री दीपक सिंह, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा, श्री राकेश सिंह, श्री मसूद अख्तर एवं श्री नरेश सैनी पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों से आये हुए प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in