Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन सम्बन्धी तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 03 February 2018 by admin

वृक्षारोपण हेतु प्लान तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करें- सी0डी0ओ0
लखनऊ-03 फरवरी 2018, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक डा0 ए0पी0जे0अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में आगामी माह फरवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का शुभारम्भ मा0मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। जिसमें 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह करवाया जायेगा। योजना का शुभारम्भ मा0मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। मा0मुख्यमंत्री जी से समय मिलने के पश्चात् आयोजन की तारीख निश्चित की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोजन में जनपद के आठ विकास खण्डों से 10-10 जोडो तथा शेष अन्य को नगर निगम क्षेत्र से सम्मिलित किया जायेगा जिसके लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों का दायित्व निर्धारित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले जोडो मे से प्रत्येक कन्या के खाते में बीस-बीस हजार रूपये की धनराशि आवंटित की जायेगी, प्रत्येक जोडों को दस-दस हजार रूपये का वैवाहिक समान क्रय करके दिया जायेगा तथा 5 हजार रूपये प्रति जोडे के कार्यक्रम आयोजन के लिए व्यय किया जायेगा। उन्होने बताया कि आयोजन नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ द्वारा कराया जायेगा, उसमे जिला प्रशासन नगर निगम का सहयोग करेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने आगगामी वर्षा ऋतु में जनपद लखनऊ में होने वाले वृक्षारोपण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि गत वर्ष लखनऊ जनपद का वृक्षारोपण का लक्ष्य 13 लाख 85 हजार था। गत वर्ष के लक्ष्य में बढोत्तरी करते हुए इस वर्ष का लक्ष्य लगभग 20 लाख निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को उनके लक्ष्यों की जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है, तथा किस भूमि में कितने वृक्ष लगाये जाने है इसका प्लान तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निदेश दिये है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in