Categorized | लखनऊ.

सहकारिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश को भारत का नम्बर-1 प्रदेश बनायेंगे - विधासागर सोनकर

Posted on 02 February 2018 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता चुनाव में विजय पताका फहराने के बाद आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सभी क्षेत्रीय संयोजक और प्रभारियों की बैठक आहूत की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व सहकारिता चुनाव के प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पिछले कई वर्षो से सपा-बसपा सहकारिता आंदोलन को परिवारवाद व वंशवाद के कुचक में फसा कर रखा था। जिसके वजह से सहकारिता आंदोलन विकास की पैमाने पर खरा नहीं उतर रहा था। सपा-बसपा ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था। भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में भ्रष्टाचार समेत तमाम तरह के चक्रव्यूह तोड़कर विजय हासिल की है। श्री सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहकारिता के माध्यम से उत्तर प्रदेश को भारत का नम्बर-1 प्रदेश बनाने की दिशा में काम करेगी। साथ ही तमाम तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त सहकारिता आंदोलन को मुक्त कराने के लिए कृत्य संकल्प है।
प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि सहकारिता आंदोलन का इतिहास भारत में 100 साल से ज्यादा पुराना है। पिछली सरकारों ने सहकारी समितियों की सम्पत्ति व धन का व्यतिगत उपभोग का माध्यम बना रखा था। भाजपा सहकारी समितियों में स्वास्थ्य और पारदर्शी प्रशासन की स्थापना करने और इस आंदोलन को उत्तर प्रदेश को विकसित करने का उपकरण बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को जीत बधाई दी व आगामी चुनाव की रणनीति बनाते हुए भविष्य की शुभकामना दी गयी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व अवध क्षेत्र के प्रभारी रामनरेश रावत, प्रदेश मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री ब्रज क्षेत्र की प्रभारी श्रीमती मंजू दिलेर, कानपुर क्षेत्र के संयोजक अरविन्द सचान, अवध क्षेत्र के मनीष सहानी, गोरखपुर क्षेत्र के बाल्मीकि त्रिपाठी, पश्चिम क्षेत्र के डी0के0 शर्मा, ब्रज क्षेत्र के बलवीर सिंह एवं आलोक सिंह व काशी क्षेत्र के आर.पी. कुशवाहा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in