Categorized | लखनऊ.

विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को सम्बोधित करेंगे

Posted on 02 February 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आगामी दिनांक 04फरवरी 2018 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद विभिन्न संगठनात्मक बैठकों को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि श्री राजबब्बर जी दिनांक 04फरवरी को मध्यान्ह उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी फ्रन्टल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठ के प्रान्तीय चेयरमैनों की बैठक को सम्बोधित करेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल, उ0प्र0 युवा कांग्रेस के सभी चारों जोनों एवं एनएसयूआई के सभी चारों जोनों के अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंण्टक) उ0प्र0, अल्पसंख्यक विभाग, अनु0जाति विभाग, विचार विभाग, विधि विभाग, मानवाधिकार विभाग, प्रचार एवं प्रकाशन विभाग, पूर्व सैनिक विभाग, उ0प्र0 प्रोफेशनल कांग्रेस, उ0प्र0 फिशरमैन कांग्रेस, उ0प्र0 संगठित श्रमिक कांग्रेस, चिकित्सा प्रकोष्ठ, सूचना का अधिकार टास्कफोर्स, खेलकूद प्रकेाष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया, जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ आदि फ्रन्टल संगठन, विभाग एवं प्रकेाष्ठ के प्रान्तीय चेयरमैन/अध्यक्ष शामिल होंगे।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसके उपरान्त श्री राजबब्बर जी इसी दिन अपरान्ह सोशल मीडिया की कार्यशाला में सम्मिलित होंगे। इसके उपरान्त पिछड़े वर्ग के कांग्रेसजनों की बैठक को सम्बोधित करने के उपरानत सायं जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा लखनऊ जनपद के सभी ब्लाकों में चलायी जा रही ‘‘महात्मा गांधी किसान संदेश यात्रा’’ के तहत अशरफ नगर, बिजनौर में आयोजित किसान पंचायत में शामिल होंगे। इसके उपरान्त नूरदी खेड़ा, सरोजनीनगर एवं काकोरी में आयोजित किसान पंचायतों में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in