Categorized | लखनऊ.

मौलिक अधिकार दिलाने चला युवा बूथों पर - सुब्रत पाठक

Posted on 02 February 2018 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2018, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे मिलेनियम वोटर महाभियान 2018 के तहत मेरठ महानगर व जिले की कार्यशाला में भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कार्यकर्ताओं के अन्दर उत्साह भरते हुए कहा कि युवा देश के गौरव है। जो सन 2000 में जन्में लोग है आज वह 18 वर्ष आयु पूर्ण कर लिये है। वह अपने मताधिकार से देश-प्रदेश का विकास करा सकते है। वह तब सम्भव है जब वह अपना नाम वोटर लिस्ट से जोड़ने का कार्य करेंगे, व लोगों को आये हुए बजट के बारे में भी लोगो को उसका लाभ भी बतायेगें। यह कार्य वह स्वयं भी कर सकते हैं पर भाजपा युवा मोर्चा घर-घर जाकर लोंगो की वोटर लिस्ट से जोड़ने का कार्य करेंगी। सरकारी कर्मचारी द्वारा लगाये गए कर्मचारी का भी सहयोग उनके कार्य को सरलतापूर्वक सहयोग कर सकेगें। प्रत्येक घरों में जाकर 18 वर्ष पूर्ण कर लिये तथा जिस घरों में लोग पूर्व में भी 18 वर्ष पूर्ण होते हुए भी अपने मौलिक अधिकार मतदान का प्रयोग वोटर लिस्ट में न जुडने के कारण वंचित रह जाते थे ऐसे लोगो को चाहे व किसी भी धर्म वा जाति का हो उसे जोडने का कार्य करेगी। इससे सभी लोग मतदान कर देश के गौरव को मोदी जी तथा योगी जी के कार्यो को सहयोग प्रदान कर सकेगी। देश तथा प्रदेश के विकास के लिए युवाओं का एक अहम योगदान होता है पर वह अपने इस मौलिक अधिकार को प्राप्त नहीं कर पाते है जिसका सहयोग युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए। मिलेनियम महावोटर अभियान के तहत जोडते हुए उनका मौलिक अधिकार मताधिकार दिलाने का प्रयास करेगी। इसी क्रम में प्रदेश में जालौन, कानपुर ग्रामीण, बलरामपुर, बरेली महानगर, मथुरा, मैनपुरी, बलरामपुर में कार्यशालाएं सम्पन्न हुई। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक 3 फरवरी को नोयडा महानगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक उन्नाव की कार्यशाला को सम्बोधित करेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in