Categorized | लखनऊ.

महिलाओं-बेटियों के हक और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास कर रही भाजपा सरकार- डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 02 February 2018 by admin

लखनऊ 02 फरवरी 2018, अविवाहित बेटी को भी संपत्ति में बेटे के बराबर हक देने से जुड़े राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सहमति दिया जाना एक सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम है। इसके लिए जल्द ही राजस्व संहिता-२००६ के प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की महिलाओं-बेटियों के प्रति सम्मान और सहानुभूति की भावना उजागर होती है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं के हितों के लिए नए-नए कदम उठा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि महिलाओं के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ‘‘पिंक महिला एसी बसें‘‘ चलाने जा रहा है। इन महिला एक्सप्रेस बसों में यात्रियों की सहायता के लिए निगम की ही महिला कर्मियों को प्रशिक्षित करके आदि शक्तिदल बनाया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’‘ शुरू की है। इस योजना में कन्या को आर्थिक मदद भी दी जा रही है।
डाॅ0 चन्द्रमोहन बताया कि गरीब गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए भी राज्य सरकार संवेदनशील है। इसके लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। यह पहली बार है कि प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर महिलाओं, बेटियों को केंद्र में रख कर इनके लिए योजनाओं का निर्माण कर रही है। यह क्रम निरंतर जारी भी रहेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in