Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता की

Posted on 01 February 2018 by admin

राष्ट्रपति द्वारा वीरता सम्मान से सम्मानित नाजिया खां का
राजभवन में होगा सम्मान - श्री नाईक
—–
लखनऊः 01 फरवरी, 2018
aks_6670उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर, परिषद की महासचिव श्रीमती रीता सिंह, सदस्य श्री एस0एस0 डंग सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक में राज्यपाल ने परिषद के रिक्त उपाध्यक्ष पद पर डाॅ0 एस0एस0 डंग को सर्वसम्मति से मनोनयन के लिए अपनी सहमति प्रदान की। पूर्व उपाध्यक्ष श्री योगेन्द्र नाथ वर्मा की असामयिक मृत्यु के कारण उत्तर प्रदेश बाल कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इस अवसर पर दो मिनट मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
श्री नाईक ने कहा कि परिषद की योजनाओं को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले वित्तीय अनुदान के बारे में उन्हें परिषद द्वारा शीघ्र जानकारी दी जाये, जिससे संबंधित विभाग से समन्वय करके अनुदानों को समय पर प्राप्त किया जा सके। महिला कल्याण विभाग से पत्र व्यवहार करने के साथ-साथ परिषद के पदाधिकारीगण व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करके समस्याओं का निराकरण करायें। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार से किए गए पत्राचार की प्रति उन्हें उपलब्ध कराई जाए, जिससे संबंधित विभाग के केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों से समन्वय करके समाधान किया जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती रामकुमार लीला भार्गव की स्मृति में रूपये 11 हजार का पुरस्कार वीर बालिकाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाये। राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित नाजिया खान को राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन करके सम्मानित किया जायेगा। लीलावती मुंशी निराश्रित बालगृह की तीन संवासिनियों के विवाह पर भी चर्चा की गयी। बैठक में परिषद द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों एवं चलायी जा रही योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल अपनी ओर से कमला भार्गव पुस्तकालय एवं वाचनालय, बालभवन, दरोगा खेड़ा, लखनऊ को बच्चों के उपयोगार्थ पुस्तक भेंट करेंगे।
बैठक में 7 दिसम्बर, 2017 को संस्था की पूर्व में सम्पन्न हुई बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की गई तथा उस पर विचार हुआ। परिषद की वर्ष 2017 की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई तथा उसका अनुमोदन किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in