Categorized | लखनऊ.

वित्त मंत्री के आम बजट से व्यापारियों में निराशा

Posted on 01 February 2018 by admin

*व्यापारियों के लिए बजट में कुछ विशेष नहीं :संजय गुप्ता
*चिकित्सा एवं शिक्षा के प्रावधान स्वागत योग्य :संजय गुप्ता
*आयकर के स्लैब में परिवर्तन ना होने से व्यापारी एवं सभी वर्ग निराश :संजय गुप्ता
1 फरवरी दिन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय फैजाबाद रोड पर विभिन्न व्यवसाय के व्यापारियों ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट का टेलीविजन पर सजीव प्रसारण देखते हुए बजट पर चर्चा एवं समीक्षा की संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वित्त मंत्री ने आम व्यापारी वर्ग के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं किया नोटबंदी और जीएसटी के बाद व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है व्यापारियों को व्यवसायिक कर्ज के ब्याज की दरों में कमी होने की उम्मीद थी साथ ही साथ आयकर की दरों में बदलाव ना होने से व्यापारियों सहित सभी वर्गों में निराशा व्याप्त हुई है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा चिकित्सा एवं शिक्षा के लिए किए गए प्रावधान स्वागत योग्य है

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in