Categorized | लखनऊ

अखिल भारत हिन्दू महासभा 18 मार्च को बरेली जिलाधिकारी का घेराव करेगीं

Posted on 16 March 2010 by admin

लखनऊ - अखिल भारत हिन्दू महासभा बरेली दंगे को लेकर फर्जी मामले बनाकर गिरफ्तार किये गये पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रिहायी की मांग को लेकर आगामी 18 मार्च को बरेली जिलाधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी। आज यहां खुर्शीदबाग स्थित प्रान्तीय कार्यालय में हुयी बैठक में प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष कमलेष तिवारी के नेत्त्व में होने जा रहे इस विरोध प्रदर्षन का निर्णय लेते हुये पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह चन्देल ने बताया कि मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते सत्ता पक्ष के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दल बरेली दंगे के मामले में फर्जी मामले दर्ज कर बन्द किये हिन्दुओं की रिहायी की मांग नहीं उठा रहे है जबकि हिन्दू महासभा बराबर रिहायी की मांग कर रही है और इसके बाबत राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन अभी तक फर्जी मामले में बन्द लोगों की रिहायी के लिये कोई कदम नहीं उठाया है जबकि बरेली दंगे के मुख्य आरोपी तौकीर को छोड़ने के लिये प्रदेश सरकार ने रूचि दिखायी और उसे छोड़ दिया गया। जबकि बेकसूर आज भी जेल में बन्द है। श्री चन्देल ने कहा कि मुस्लिम वोटों की खातिर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी ऑखें बरेली दंगे के मामले में बद कर रखी है और सिर्फ दिखावे के लिये बयानबाजी कर रहे है जबकि जेल में बन्द बेकूसरों के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाया लेकिन मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी का विरोध जरूर षुरू कर दिया। सपा को निषाने पर लेते हुये श्री चन्देल ने कहा कि मऊ दंगे के दौरान तात्कालिक मुलायम सरकार ने मुझ पर रासुका लगाकर जेल भेज दिया था। अब ऐसा ही मौजूदा बसपा सरकार बरेली दंगे के दौरान हिन्दु नेताओं पर निशाना साध कर रही है। बैठक में प्रमुख संगठन मन्त्री राजेष द्विवेदी ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि बरेली दंगे में फर्जी मामले लगाकर बन्द किये गये हिन्दू महासभा के नेताओ और कार्यकर्ताओं को शीघ्र न छोड़ा गया तो 18 मार्च को बरेली जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आत्मदाह तक करने का कदम उठा सकते है। जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रदेश सरकार की होगी। प्रान्तीय कार्यालय में हुयी बैठक में प्रमुख महासचिव पियूश कान्त वर्मा, पार्टी प्रवक्ता राम मनोरथ अवस्थी, प्रदेष महासचिव मनीश महाजन, फैजाबाद मण्डल प्रभारी अजय सिन्हा, कार्यालय प्रभारी ओंमकार नाथ षास्त्री, पिष्चमी उत्तर प्रदेष के प्रभारी योगेन्द्र वर्मा, लखनऊ मण्डल प्रभारी प्रेम सिंह, सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in