Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री से ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने भेंट की

Posted on 31 January 2018 by admin

मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए ब्रिटेन के निवेशकों को आमंत्रित किया

उच्चायुक्त को प्रयाग कुम्भ-2019 का ‘लोगो’ भी भेंट किया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 31 जनवरी, 2018press1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां उनके सरकारी आवास पर ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्किथ ने भेंट की। मुलाकात के दौरान ब्रिटेन और उत्तर प्रदेश के बीच सम्पर्क बढ़ाने, अवस्थापना व औद्योगिक विकास, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्यमों की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति सहित सेक्टरवार नीतियां लागू की गई हैं, जिनमें उद्यमों की स्थापना के लिए आकर्षक प्राविधान हैं। प्रदेश में अगले माह आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग करने के लिए ब्रिटेन के निवेशकों को आमंत्रित करते हुए उन्होंने उच्चायुक्त को प्रयाग कुम्भ-2019 का ‘लोगो’ भी भेंट किया।
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार यह चाहती है कि दोनों देशों के गहरे रिश्तों को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से और सुदृढ़ किया जाए। ब्रिटेन व भारत के नागरिकों के बीच सम्पर्क बढ़ाते हुए वैचारिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया जाए।
इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह व ब्रिटिश उच्चायुक्त के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in