Categorized | लखनऊ.

मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Posted on 31 January 2018 by admin

कांग्रेस संगठन को और अधिक गतिशील बनाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन विचार-विमर्श हेतु आगामी 03फरवरी 2018 को पूर्वान्ह लखनऊ मण्डल का एक दिवसीय ‘‘मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन’’ उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 10 माल एवेन्यू लखनऊ के मीडिया सभागार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद जी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस मण्डलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लखनऊ मण्डल के जनपद लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव तथा लखनऊ जनपदों के जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिवगण, नगर निगमों के कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी, नगर निगमों के निर्वाचित, द्वितीय स्थान पर रहे तथा 20 प्रतिशत से ऊपर मत प्राप्त करने वाले तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशीगण, नगर पालिका परिषदों के प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे अध्यक्ष एवं सभासद पद के कांग्रेस प्रत्याशीगण, नगर पंचायतों के निर्वाचित, द्वितीय स्थान पर रहे कांग्रेस के चेयरमैन एवं निर्वाचित सदस्यगण, जिला पंचायतों के निर्वाचित, द्वितीय स्थान पर रहे तथा 20 प्रतिशत से ऊपर मत प्राप्त करने वाले तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अध्यक्ष/सदस्य पद के प्रत्याशीगण, 2014 के लोकसभा एवं 2017 के विधानसभा का चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशीगण, उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के लखनऊ जनपद के उपाध्यक्ष/महामंत्रीगण, फ्रन्टल संगठनों/विभागों एवं प्रकोष्ठों के जिला/शहर अध्यक्ष/चेयरमैन शामिल होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in