Categorized | लखनऊ.

महान सन्त रविदास जी की जयन्ती

Posted on 31 January 2018 by admin

महान सन्त रविदास जी की जयन्ती आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर कांग्रेसजनों द्वारा संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मौके पर सन्त रविदास जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि सन्त रविदास जी महान समाजसुधारक थे। उन्होने जीवन भर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपने साहित्यों, आदर्शों और मूल्यों के जरिये एक दिशा दी। अपने सिद्धान्तों को साहित्य के जरिये समाज को मार्ग दर्शन दिया। उस समय की जो सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व अन्य परिस्थितियां थी उनको ध्यान में रखते हुए समाज, संस्कृति और धर्म की रक्षा की।
पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर ने कहा कि सन्त रविदास एक महान सन्त थे उन्होने एक सामाजिक चेतना और क्रान्ति को जन्म दिया।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 ओम प्रकाश सेवानिवृत्त आई.ए.एस. ने सन्त रविदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में यदि सन्त रविदास जी के सिद्धान्तों का अनुसरण किया जाय और उनके बताये रास्ते पर चला जाय तो हमारी अनेकों सामाजिक समस्याओं का निराकरण स्वतः हो सकता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री विजय बहादुर आदि तमाम वरिष्ठ नेतागणों ने भी सन्त रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in