Categorized | लखनऊ.

बोर्ड परिक्षाओं में विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने हेतु विषेश सतर्कता बरतें अधिकारी

Posted on 30 January 2018 by admin

लखनऊ, 30 जनवरी 2018। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री पं0 श्रीकान्त षर्मा ने निर्देष दिया है कि आगामी बोर्ड परिक्षाओं में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पर्याप्त बिजली दी जाये। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में कोई परेषानी न हो। इसलिये वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेषक अपने स्तर से लगातार मानीटरिंग कर यह सुनिष्चित करेंगे कि सभी क्षेत्रों को निष्चित षिड्यूल के अनुरूप निरन्तर बिजली आपूर्ति सुनिष्चित हो। विद्युत आपूर्ति में यदि कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाये इसकी व्यवस्था हेतु पूर्व में ही आवष्यक गैंग एवं सामग्री रहे। किसी तरह की लापरवाही की षिकायत पर कड़ी कार्यवाई सुनिष्चित की जायेगी। यह जानकारी आज प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रदेष के सभी वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेषकों एवं मुख्य अभियन्ताओं को वीडियों कान्फ्रेन्स के माध्यम से सम्बोधित करते हुये दी। प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार की अपेक्षा पर विभाग को षत प्रतिषत खरा उतरना है। यह तभी सम्भव है जब हर स्तर पर कड़ी मानीटरिंग एवं सजगता बरती जाये।

वीडियों कांफ्रेन्सिंग में उन्होंनेे राजस्व वसूली में पिछड़े क्षेत्रों के मुख्य अभियन्ताओं की जमकर क्लास ली। गोरखपुर, बस्ती, बरेली, फैजाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, आगरा तथा अलीगढ़ क्षेत्र के अधिकारियों को उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने हेतु कड़े निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि हम जितने की बिजली दें उतना राजस्व वसूलें।
प्रमुख सचिव ने पूरे प्रदेष में बकायेदारों के कनेक्षन काटने के भी निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि कनेक्षन काटने में यह ध्यान रखा जाये कि जिनका एक या दो माह का बिल ही बकाया है उनके कनेक्षन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को फोन कर यह सूचित किया जाये कि आपका बिल बकाया है, यथाषीघ्र बिल नहीं जमा हुआ तो कनेक्षन काट दिया जायेगा तो निष्चित ही इसके बेहतर परिणाम आयेंगे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में इस तरह की सूचना का बहुत बेहतर परिणाम आ रहा है लोग विच्छेदन से बचने के लिये बिल जमाकर देते हैं और परेषानी से बच जाते है।

प्रमुख सचिव ने चोरी के मामलों पर विजिलेन्स छापों के (असेसमेन्ट) मूल्यांकन रिपोर्ट को तत्काल पोर्टल पर डालने के भी निर्देष दिये। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेष के सभी पावर लूमों का सर्वे किया जायेगा और उनके खातों से आधार लिंक होंगे। इस कार्य में विद्युत विभाग के अधिकारी सर्वे करने वाली एजेन्सियों एवं विभागो को पूर्ण सहयोग देना सुनिष्चित करेगा।
वीडियों कांफ्रेन्सिंग में प्रबन्ध निदेषक अपर्णा यू0, निदेषक वितरण एवं निदेषक वाणिज्य सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in