Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले ब्रिटेन के उच्चायुक्त

Posted on 30 January 2018 by admin

उद्योग एवं कृषि को लेकर हुई चर्चा
—–
लखनऊः 30 जनवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमेनिक अस्क्विथ ने शिष्टाचारिक भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर भी उपस्थित थीं।dsc_6395
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के संदर्भ में बात करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। केवल तीन देश चीन, अमेरिका एवं इण्डोनेशिया ही आबादी की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। बड़ी आबादी के कारण उद्योग धंधों को शिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने की दृष्टि से 21-22 फरवरी, 2018 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश प्रदेश को और भी आगे बढ़ा सकता है।
श्री नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश मूलतः कृषि प्रधान प्रदेश है जहाँ अनेक प्रकार की फसल होती हैं। भौगोलिक विविधता के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग कृषि उत्पाद की संभावना है। अनेक नदियों के कारण सिंचाई के संसाधन भी उपलब्ध हैं। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के आपसी समन्वय से किसानों के लिये अनेक महत्वपूर्ण योजनायें लागू की गयी हैं। कृषि के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नये शोधों एवं अनुसंधानों को भारत में कैसे उपयोग किया जा सकता है, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कृषि के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश में निवेश कर सकता है।
राज्यपाल ने उच्चायुक्त सर डोमेनिक अस्क्विथ को पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ तथा ‘बर्ड्स आफ राजभवन’ की प्रतियाँ भी भेंट की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in