मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के भटहट में 9781.52 लाख रु0 की लागत की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Posted on 30 January 2018 by admin

मुख्यमंत्री ने आई0टी0आई0 संस्थान का शिलान्यास भी किया

प्रदेश के विकास के लिए सभी का समन्वित प्रयास आवश्यक: मुख्यमंत्री

राज्य सरकार विकास कार्याें को प्राथमिकता दे रही है

युवाओं को प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेन्ट योजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा02

रोजगार के माध्यम से क्षेत्र का विकास सम्भव

विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग लगाकर रोजगार सृजन किया जा रहा है

राज्य सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों,
महिलाओं आदि को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी जा रही हैं

राज्य सरकार हर गरीब के घर बिजली पहुंचाने का कार्य कर रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 30 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर के भटहट में 9781.52 लाख रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें शिलान्यास की गई 05 परियोजनाओं की लागत 8113.17 लाख रुपये तथा लोकार्पित 10 परियोजनाओं की लागत 1668.35 लाख रुपये है। इस अवसर पर अपने सम्बोधन मंे मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी का समन्वित प्रयास आवश्यक है। इससे ही प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। राज्य सरकार विकास कार्याें को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश के विकास से ही देश भी तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां आई0टी0आई0 संस्थान का शिलान्यास भी किया। उन्हांेने कहा कि इस संस्थान के बन जाने से स्थानीय नौजवान बिना कहीं बाहर गये, यहीं पर दक्ष हो सकेंगे। उन्हें प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेन्ट योजना के तहत भी प्रशिक्षित किया जाएगा। युवाओं में कौशल विकास से उनके लिए रोजगार की तलाश आसान हो जाती है। प्रशिक्षित युवा नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु भी सक्षम होते हैं। रोजगार के माध्यम से क्षेत्र का विकास सम्भव है। यह हर तबके के चहरे पर खुशहाली लाने का माध्यम है।
योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं आदि को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी जा रही हैं। सरकार की योजनाओं से लाखों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। फसल ऋण मोचन योजना से 86 लाख किसानों को लाभ मिला है। इसी प्रकार उज्ज्वला योजना से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुईं हैं। राज्य सरकार हर गरीब के घर बिजली पहुंचाने का कार्य कर रही है। press-11
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। मण्डी समितियों को पुनरुद्धार किया गया है, जिससे किसानों को सुविधा और लाभ मिल रहा है। एक समय पूर्वान्चल को चीनी का कटोरा कहा जाता था, लेकिन धीरे-धीरे यहां की चीनी मिलें बन्द होती चली गयीं, जिन्हें पुनः आरम्भ कराया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग लगाकर रोजगार सृजन किया जा रहा है। प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पडे़गा। उन्हें राज्य में ही रोजगार मिलेगा।
योगी जी ने कहा कि 1.40 लाख युवाओं को कौशल विकास में पारंगत कर नौकरियां दी जा रही हैं। जल्द ही 1.62 लाख पुलिस की भर्तियां भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवा भर्ती की तैयारी करें, पूरी ईमानदारी के साथ भर्ती प्रक्रिया होगी। इसके अलावा, 1.37 लाख सहायक अध्यापकों की भी भर्ती की जाएंगी। साथ ही, 20 हजार माध्यमिक शिक्षक भी भर्ती होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 60 हजार भर्तियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गांव में महिलाओं के स्वयं सेवी सहायता समूह बनाये जाएं और उन्हें अनुदान एवं ऋण दिलाया जाए, जिससे वह अपना कुटीर उद्योग लगा सकें। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित है, यहां सफाई के लिए जागरूकता की आवश्यकता है। अप्रैल में 15 दिनों का स्वच्छता अभियान चलाकर सभी को इसमें सम्मिलित किया जाएगा, जिससे गांव, क्षेत्र और प्रदेश स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अभियान चलाकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये कोई पात्र व्यक्ति इनसे वंचित न रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in