Categorized | लखनऊ.

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ झण्डारोहण

Posted on 27 January 2018 by admin

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ झण्डारोहण
लखनऊ 27 जनवरी 2018। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर कार्यालय पर
झण्डारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनऊ महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने
जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर महानगर
अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा झण्डारोहण किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश
शर्मा ने अपने सम्बोधन में लखनऊवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते
हुये कहा कि भारत लगातार प्रगति की ओर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व
में देश बहुमुखी विकास कर विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसके
अलावा मां भगवती विद्या मंदिर इंटर कालेज पारा एवं हेरिटेज एकेडमी नरपत
खेड़ा में लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह
ने झण्डारोहण किया। झण्डारोहण कार्यक्रमों में मुख्यरूप से महानगर
महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आनन्द
द्विवेदी, विवेक तोमर, कार्यालय मंत्री पी.एन. सिंह, मण्डल अध्यक्ष कैलाश
गुप्ता, राकेश मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, डा.यू.एन. पाण्डेय विनायक
पाण्डेय, एवं रमा सिंह, किरन सिंह, रीना गुप्ता, प्रमोद सिंह, दीपू
शुक्ला, सुदर्शन कटियार, खुर्शीद आलम, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in