Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Posted on 25 January 2018 by admin

लखनऊ: 25 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गणतंत्र दिवस पर नागरिकगण भारत को नई उपलब्धियां हासिल कराने के लिए संकल्पबद्ध होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित तथा राज्य के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रशासन में जनसहभागिता, जनता की समस्याओं का निराकरण, जनजातियों के विकास, पर्यावरण की सुरक्षा एवं पर्यावरण संतुलन, रोजगार कार्यक्रम, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा, उद्योगों का विकास, समाज कल्याण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण, पुलिस सुधार, शहरी विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, शिक्षा को प्रोत्साहन, वृद्धों के कल्याण, किसानों के लिए फसल ऋण मोचन एवं सिंचाई हेतु मुफ्त पानी देते हुए उनकी आय दोगुनी करने जैसे अनेक विकासपरक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in