Categorized | लखनऊ.

’ ईमानदारी से काम करने वाले नही होगें दण्डितः विभागाध्यक्ष

Posted on 24 January 2018 by admin

’लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने धूमधाम से मनाया अपना 96 वाॅ स्थापना दिवसpic-1-3
लखनऊ,24 जनवरी 2017। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग कें 96 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष इं.वी.के. सिंह ने कहा कि गड्डा मुक्ति अभियान में ईमानदारी से काम करने वालें किसी हालत में दण्डित नही किए जाएगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रदेश के विकास में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर्स की भूमिका को कोई नकार नही सकता। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय आदित्य नाथ योगी एवं उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या की महत्वकांक्षी परियोजनाओं को उनके लक्ष्य के अनुरूप समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनका किसी तरह का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा। इस स्थापना दिवस समारोह को प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क इं. आर.सी.बरनवाल एवं प्रमुख अभियंमता परिकल्प एवं नियोजन इं.ए.के.शर्मा, मुख्य अभियंता भवन इं. मर्शरत नूर खाॅ ने सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने प्रदेश सरकार और खासतौर से लोक निर्माण विभाग की तरफ से बनाई जाने वाली सड़कों पर विभागीय कर्मचारी अधिकारियों के वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने का मुद्दा उठाते हुए इस सम्बंध मंें विभागाध्यक्ष से प्रबल संस्तुति का अनुरोध किया।
स्थापना दिवस के प्रथम सत्र में लोक निर्माण विभाग डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने 100 से अधिक सेवानिवृत्त अवर अभियंताओं को शाल और हार पहनाकर उनका सम्मान किया। प्रत्येक वर्षानुसार इं. एल.एन.सचान पूर्व महामंत्री को ‘‘संघ रत्न’’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख अभियंताओं द्वारा संघ की स्मारिका ‘‘सोपान’’ का विमोचन किया गया। संघ द्वारा आयोजित परिचर्चा ‘‘ वर्तमान परिवेश में मार्गों के रखरखाव हेतु स्पष्ट व्यवहारिक एवं स्थायी अनुरक्षण नीति की आवश्यकता’’ विषय पर पचास से अधिक अभियंताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए इस तकनीकि सेवा के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि जितनी तेजी से तकनीकि में परिवर्तन हो रहा है उस अनुपात में सरकारी सेवा में तकनीकि विस्तार नही हो रहा है परिणाम स्वरूप काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अध्यक्ष ए.के. सचान, विद्युत अभियंता संघ के जे.बी. पटेल, वारिन्द्र शर्मा जल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष आर.पी.गुप्ता ,महामंत्री गौरीशंकर सिंह कुशवाहा, सेतु निगम डिप्लोमा संघ के अध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता, महामंत्री दिवाकर गौतम, सिंचाई सिविल से महासचिव नीलेन्द्र श्रीवास्तव,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, लेखपाल संघ अध्यक्ष राम मूरत यादव महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. दिवाकर राय, महामंत्री इं. वी.के. कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष भार्गवेन्दु मिश्रा एवं महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में इं. के.डी. द्विवेदी, इ्र. अमरनाथ, इं. कमलेश यादव, इं. एच.एन. मिश्रा इं. ओ.पी. यादव, सहित प्रदेश भर के विभागीय जूनियर इंजीनियर्स मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महामंत्री इं. एन.डी.द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in