Categorized | Latest news

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on 23 January 2018 by admin

लखनऊ: 23 जनवरी, 2018

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती के अवसर पर आज यहां सुभाष चैराहा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। press-4
राज्यपाल श्री राम नाईक जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी की जयन्ती हम सभी को देशभक्ति का स्मरण कराती है। नेताजी ने तत्कालीन आई0सी0एस0 की परीक्षा पास की थी, किन्तु अंग्रेज शासकों की सेवा करना उन्हें मंजूर नहीं था। इसलिए उन्होेंने आई0सी0एस0 जैसी नौकरी को त्यागकर आजादी के लिए संघर्ष करने का रास्ता चुना। नेताजी द्वारा आजाद हिन्द फौज का गठन स्वतंत्रता आन्दोलन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। press-2
मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का त्याग और बलिदान हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। नेताजी का मानना था कि आजादी भीख मांगने से नहीं मिलेगी। आजादी क्रान्तिकारियों के शौर्य और संघर्ष से ही मिल सकती है। उन्होंने स्वाधीनता की जो अलख जगायी और ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया, जिससे ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी। नौजवानों को प्रेरित करने वाला उनका नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी हमें प्रेरणा देता है। press-51
इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरूआत आजाद हिन्द फौज के प्रसिद्ध गीत ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ से की गई।
इस अवसर पर विधायी एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुश्री संयुक्ता भाटिया, प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0पी0 सिंह और लखनऊ मेट्रो के एम0डी0 श्री कुमार केशव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। press-1

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in