Categorized | Latest news

युवा ऊर्जा नए भारत के निर्माण को साकार करेगी- अमित शाह

Posted on 20 January 2018 by admin

-‘‘युवा उद्घोष‘‘ कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन

-युवा अतीत की नही देखता बल्कि भविष्य की कठिनाईयो को चीरते हुए आगे बढ़ता है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

-आज विश्व के अनेक देशो मे मोदी जी की तरह सरकार देने की होड़ लगी है- योगी आदित्य नाथ
-राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था वो काम अब पूरे हो रहे हैं।

7518820768_167a1771लखनऊ 20 जनवरी 2018, वाराणसी से 2019 का शंखनाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कर दिया। काशी विद्यापीठ में आयोजित युवा उद्घोष रैली में अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को संबोधित कर हुंकार भरी।
भाजपा राष्टीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने वाराणसी के काशीविद्या पीठ के मैदान पर युवा उद्घोष मे युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे दिल के धड़कन मेरे युवा मित्रों जब मुझे पता चला कि युवाओ का सम्मेलन वो भी बनारस जो बाबा विश्वनाथ की नगरी व संकटमोचन काल भैरव की नगरी के साथ साथ मोदी जी का संसदीय क्षेत्र भी है वहा आने का मुझे सौभाग्य मिला इस अवसर पर मै भाजपा से जुड़े नये लोगो का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हॅू। भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है जिसने नये भारत के निर्माण के लिए मोदी जी के नेतृत्व मे जो विकास यात्रा निकली है उसमे आपकी सहभागिता हो ऐसा आह्वान करने आया हूॅं। आज आप भाजपा से जुड़ते है तो उस पार्टी से जुड़ते है जिसके 11 लाख सक्रिय सदस्य है जिसके 325 सांसद है जिसकी देश के 19 राज्यो मे सरकार है ।
भारतीय जनता पार्टी जाति व परिवारवाद की पार्टी नही है यह वह पार्टी है जिसमंे चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री व बूथ अध्यक्ष के हैसियत से काम शुरू करने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। काशी में तीन साल के अन्दर 2900 करोड़ के विकास कार्य हुए है। लेकिन मंै वादा करता हूॅ कि काशी का भौतिक विकास के साथ साथ आध्यात्मिक विकास का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा ये बाबा विश्वनाथ की नगरी संसार का सबसे पुरानी नगरी है, यहां से विकास का सन्देश पूरी विश्व में जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि किसानो के युवाओ, गरीबांे, विकास का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा। तीन तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस के दोहरा चरित्र उजागर हो गया। भाजपा एक विचारधारा है, एक आंदोलन है और बीजेपी मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण का संकल्प भी है। आज आप इस नए भारत के निर्माण के संकल्प के साथ जुड़ रहे हो।photo_11
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पान्डेय ने कहा कि 12 जनवरी विवेकानन्द जी के जन्मदिन पर मोदी जी ने युवाओ मे उर्जा भरने का सन्देश दिया था आज उनके संसदीय क्षेत्र मे युवाओ को सन्देश देने आये अमित शाह जी योगी जी का मैं हार्दिक स्वागत करता हूॅ। युवा अतीत की नही देखता बल्कि भविष्य की कठिनाईयो को चीरते हुए आगे बढ़ता है। राष्ट्र निर्माण मे युवाओ की बड़ी भूमिका रही है इसलिए विवेकानन्द की तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी युवाओ को जगाने आये है ताकि युवा उठे और आधुनिक भारत का निर्माण करे।photo_31
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य मे भाजपा बहुत कमजोर थी, लेकिन उस समय प्रदेश प्रभारी के नाते जोश पैदा करने वाले अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शासन में आयी है। भारत का सम्मान विश्व मे बढ़ा है आज विश्व के अनेक देशो मे मोदी जी की तरह सरकार देने की होड़ लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 महीने मे 11लाख गरीबो को आवास देने का काम किया है। किसानो का कर्जा माफ किया है 6 लाख युवाओ को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार का सृजन किया है, 1लाख 67 शिक्षको की भर्ती व 1लाख 62 हजार पुलिस मे युवाओ की भर्ती की जायेगी 75 हजार उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा के माध्यम से युवाओ को रोजगार दी जायेगी ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था वो काम अब पूरे हो रहे हैं। प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। यूपी सरकार इसी वर्ष युवाओं के लिए ढेरों नौकरी ला रही है।पिछले तीन सालों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अगर तीन देशों का नाम विश्व में लिया जाता है तो भारत का भी नाम होता है, भारत को ये गौरव दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in